कई असलहों के साथ दबोचा गया हथियार तस्कर!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

पुलिस ने छापेमारी कर पिस्टल, कट्टा किया बरामद,हथियार कारोबारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

मधुबनी जिले के लदनियां थाना पुलिस को थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित चोरनियां गांव के एक घर से सोमवार की रात छापेमारी के दौरान हथियार के साथ एक हथियार कारोबारी को दबोचने में सफलता मिली है | जिस कमरे मे पुलिस की टीम ने छापेमारी की उस कमरे से अवैध हथियार के साथ ही हथियार का खरीद विक्री करने वाले गिरोह के सरगना सुभाष कुमार यादव को भी धर दबोचने में पुलिस कामयाब रही। पुलिस को सुभाष कुमार यादव के संबंध में पूर्व से जानकारी मिल रही थी कि वे हथियार का खरीद विक्री का काम करता है और पुरे दिन भर बाइक से हथियार के साथ क्षेत्र में घुमते रहता है। जिसकी सूचना पुलिस द्वारा बरिए पदाधिकारी को दी गई। वही लदनियां थानाध्यक्ष धनंजय कुमार की देख रेख में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। जिस टीम में शामिल अवर थानाध्यक्ष कार्तिक भगत,ब्रिजनंदन प्रसाद,पुलीस अवर निरीक्षक चांदनी कुमारी,चौकीदार रमेश यादव,शिवशंकर कुमार और धमेंद्र कुमार के साथ पुलिस टीम चोरनियां गांव पहूंच कर सुभाष कुमार यादव के घर छापेमारी की कार्रवाई किया। तो पुलिस को तीन देशी कट्टा और एक देशी पिस्टल दिखाई दिया। जिसे अपने कब्जे में लेते हुए हथियार कारोबारी टीम के सरगना सुभाष कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बात की जानकारी यह जानकारी लदनियां थाना पहुचे डीएसपी बिप्लव कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी है।

Join us on:

Leave a Comment