पति ने परिवार संग मिलकर पत्नी की पीट पीट कर हत्या की!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत कुमार

बेगूसराय में पति और ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता की दहेज की खातिर पीट-पीट कर हत्या कर दिया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर वार्ड नंबर 11 गांव की है। जहां खगड़िया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार दियारा निवासी महेश यादव की पुत्री 24 वर्षीय रूबी कुमारी की शादी 15 जुलाई 2021 को हिंदू रीति रिवाज के साथ जानीपुर गांव निवासी गोरख यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि गोरख यादव अपनी पत्नी को 6 महीना तक ठीक-ठाक रखा और 6 महीना के बाद रुबी के ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बार बार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था जिसको लेकर मायके वालों ने बीच में दहेज के रूप में भैंस दिया था। सोमवार की रात रूबी देवी को उसके पति सास ससुर ननद गौतमी ने मिलकर लाठी डंडे से बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद ससुराल के सारे लोग फरार हैं। मायके वालों ने घटना की सूचना बलिया थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इसको लेकर एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की आज 11 बजे सूचना मिली कि एक महिला की मौत हुई है। शुरुआती जांच में दहेज के खातिर मारपीट कर हत्या करने की बात सामने आई है ।फिलहाल बलिया डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन कर पूरी मामले की जांच की जा रही है।
बाइट- परिजन
बाइट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment