पटना – बाढ़ में दो पक्ष के विवाद में दस वर्षीय बच्चे की हत्या, सड़क जाम!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र के बुढरा गांव में दो पक्ष के विवाद में जमकर पत्थर बाजी हुई। बदमाशों ने बच्चे को भी नहीं बक्शा,पत्थर की चोट से एक दस वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैं भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने न 31 जाम कर दिया। आधे घंटे तक सड़क जाम से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लोगों को समझा बूझकर सड़क जाम हटवाया वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। विवाद किस कारण हुआ इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।बाढ़ के एसडीपीओ 2 अभिषेक कुमार ने हत्या की पुष्टि करते हुए कहा की कारण स्पष्ट नहीं है, पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी!

बाइट – अभिषेक कुमार, SDPO 2

Join us on:

Leave a Comment