पटना- बाढ़ में दाह संस्कार करने आया युवक गंगा स्नान के दौरान डूबा,तलाश जारी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ । मंगलवार को दाह संस्कार में आए 25 वर्षीय युवक गंगा स्नान के दौरान अनियंत्रित होकर गंगा में डूब गया। युवक की पहचान ढकवाहक गांव निवासी बिल्लू कुमार के रूप में हुई है जानकारी के मुताबिक युवक किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में आया था
शुद्धिकरण के लिए गंगा स्नान करने गया लेकिन युवक अनियंत्रित होकर गंगा की तेज धार में बहने लगा जिसके बाद वहा पर उपस्थित लोगो ने युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक युवक गंगा के तेज धार में काफी दूर निकल चुका था डूबने की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी एवं पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद युवक के खोज बिन में स्थानीय नाविक एवं गोताखोरों की मदद से शव की खोजबीन की जा रही है। लेकिन अभी तक शव की बरामदगी नहीं हुई है।

बाइट – परिजन
बाइट – अंचलधिकारी बाढ़

Join us on:

Leave a Comment