पटना – सड़क हादसे में 6 की मौत 5 घायल, हालत नाजुक!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– बाढ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 5 जख़्मी हैँ, जिनकी हालत गंभीर है, बख्तियारपुर के मानसरोवर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गई, जबकी 5 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर नवादा जिले के हमीदपुर बारा से से मुंडन करने के लिए बाढ़ के उमानाथ आ रहे थे इसी दौरान घटना हुई। घटना की जानकारी बख्तियारपुर पुलिस को जैसे ही मिली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल को इलाज के लिए भेजा । दुर्घटना इतनी जबरदस्त है कि गाड़ी के परखचे उड़ गए हैं।
बाइट – पीड़ित परिजन
बाइट – अभिषेक सिंह , SDPO 2

Join us on:

Leave a Comment