रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के अरेरा थाना क्षेत्र स्थित एन एच 527 बी पर गंभीर स्थिति में घायल एक अज्ञात महिला को देखा गया। बुधवार को अरेर थाना की गश्ती के लिए निकले पुलिस की नजर महीला पर परी। आनन-फानन में महिला को पुलिस द्वारा उठा कर इलाज के लिए बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस बात की जानकारी देते हुए अरेर थाना अध्यक्ष नेहा निधि ने बताया है कि प्रथम दृष्टया महिला दुर्घटना का शिकार हो गई थी। घायल अज्ञात महिला को जान बचाने के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। महिला की पहचान अबतक तक नही हो पायी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को शवगृह में रखा गया है, ताकि पहचान हो सके। शव की पहचान होने के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया जाएगा। वही पुलिस ने एक मोबाइल नंबर 9431822754 जारी कर पहचान होने की स्थिति में सूचित करने की लोगों से अपील की है।