रिपोर्टर–राजीवरंजन।
मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में डीएवी स्कूल की छत का रेलिंग गिरने से आधे दर्जन बच्चे घायल दो की स्थिति नाजुक,मामले की तफ्तीश में जुटे अधिकारी।
मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में डीएवी स्कूल की छत का रेलिंग गिरने से आधे दर्जन बच्चे घायल दो की स्थिति नाजुक, गंभीर हालत में भागलपुर के मायागंज रेफर ।दरअसल मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में डीएवी पब्लिक स्कूल के छत का रेलिंग गिरने से 3 बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि गंभीर स्थिति वाले बच्चे को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में चापाकल के पास स्नान कर रहे थे सभी बच्चे। स्नान करने के वक्त ही स्कूल के दूसरी मंजिल का छत का रेलिंग टूट कर नीचे गिर गया। जिसमें आधे दर्जन बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गए। आनन-फानन में सभी बच्चे को स्थानीय पीएचसी ले जाया गया है, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए दो बच्चे को भागलपुर रेफर कर दिया है। घायलों में पूर्णियां जिले के बिकोठी निवासी संतोष यादव के पुत्र रिशु कुमार, चौसा के योगीराज निवासी देवानंद यादव के पुत्र स्वामी देव और पुरूषोत्तम कुमार शामिल है। पीएचसी के डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल 03 बच्चे गंभीर है तीनों की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी भी अस्पताल पहुंचकर बच्चे का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि तीनों बच्चे का इलाज चल रहा है। मामले की जांच कर स्कूल संचालक पर कार्रवाई भी की जाएगी।पुराने भवन में रखे जाते थे बच्चे। बाइट:निर्मला कुमारी, बीईओ उदाकिशुनगंज/मधेपुरा। बाइट:डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार,चिकित्सक।




