रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित बसैठ गांव अपने घर आए युवक का संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने से मचा सनसनी। युवक के ससुराल में थी साले की शादी, दिल्ली से बसैठ शादी में भाग लेने के लिए पंहुचा था राहुल दास। इसी बीच गुरुवार को युवक का शव संदिग्ध अवस्था मे घर में पाए जाने के बाद इस बात की जानकारी माता पिता को दी गई। पिता शिवपूजन दास पत्नी के साथ अपने ससुराल गये हुए थे। वही मृतक की पत्नी भी अपने भाई की शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मायके में थी। घर में युवक राहुल कुमार दास के बाद अन्य कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इसी बीच माता पिता को सूचना मिली कि बेटे का शव उसके घर मे पड़ा हुआ है। पुत्र की मौत की खबर सुनकर माता पिता घर पहुंचे तो देखा कि बेटा पंखा से लटक रहा है। इस बात की सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पहूंची पुलिस ने पंखे से लटक रहे युवक के शव को उतार कर अपने कब्जे में लेकर जांच परताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है।
इस मामले को लेकर जो बातें निकल कर सामने आ रही है, उस से युवक की हत्या कर शव को पंखे से लटकाए जाने से इंकार नही किया जा सकता है। मृत के सिर पर जख्म और चेहरे पर खुन लगा होना जहां संदेह पैदा करता है। वहीं, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने नाम नहीं बताने के शर्त पर बताया है कि, मृतक का पैर पूरी तरह उसके बिस्तर को छू रहा था। बिस्तर पर न तो कोई टेबल था, ना ही कोई कुर्सी, फिर युवक कैसे पंखा से लटका जांच का विषय है। घर के कोई सदस्य मौजूद नहीं थे तो घर में शव होने की बात निकल कर बाहर कैसे आई। युवक बुधवार को दिल्ली से घर आया था, युवक का घर के लोगों से संबंध अच्छा नही चल रहा था।
हालांकि युवक के मौत के पीछे कई सवाल खड़ा हो रहा है। अब देखना ये है कि युवक के मौत के अनसुलझे पहलू पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या निकल कर सामने आती है।




