आम के बगीचे से एक अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत महिनाथपुर-मझौरा के बीच आम के बगीचे से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। वहीं अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है। शव देखे जाने की खबर जंगल की आग की तरह चारों तरफ फ़ैल गया। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस बात कि सूचना बासोपट्टी थाना को दी। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, एस आई मधु कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर घटनास्थल से उठा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है। वहीं पुलिस के द्वारा स्थानीय लोगों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने जब धान रोपने के लिए खेत जा रहे थें तो अचानक लोगों की नजर आम के बगीचे में युवक के शव पर परा। लोगों ने जब नजदीक जाकर देखा तो चादर से शव ढंका हुआ था। मृतक युवक के शरीर पर जख्म का कही कोई निशान मौजूद नही था। युवक के शरीर पर पीले रंग का टीशर्ट एवं काला रंग का जीन्स पेंट मौजूद है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि शव का पहचान नही हो पाया है। पहचान एवं पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment