गरीबों की हकमारी करने वाले अधिकारी बख्शे नही जाएंगे : मंत्री श्रवण कुमार!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पहुंचे मुजफ्फरपुर, जहा सबसे पहले गायघाट के बेनीबाद में जदयू कार्यकर्ताओ से संवाद किया, वही गायघाट में एक निजी कार्यक्रम भी शिरकत किया.

वही संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि गरीबों की हकमारी करने वाले अधिकारी बख्शे नही जाएंगे। बिहार सरकार और केंद्र सरकार के साझा प्रयास से गरीबी उन्मूलन के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही है। गायघाट प्रखंड में मनरेगा योजना में अधिकारियों द्वारा लूट की शिकायत पर मंत्री ने कहा कि जदयू कार्यकर्ता सभी कार्यों की निगरानी करें और भ्रष्ट अधिकारियों की सूचना दे, ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा.

बाइट:- मंत्री श्रवण कुमार

Join us on:

Leave a Comment