इस जिले में आसमानी बिजली ने बरपाया कहर, 3 की मौत दस जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

फुलपरास के बथनाहा पंचायत में आसमानी बिजली ठनका ने बरपाया कहर,तीन मरे दस घायल

फूलपरास ( मधुबनी) ।घटना ने कहर बरपाया। बथनाहा गांव के सरेह में एक साथ चार अलग अलग जगहों पर ठनका गिरने से खेतों में धान की रोपनी करते तीन लोगों की तत्काल मौत हो गई तथा दस लोग घायल हो गये। पीड़ितों की देखभाल और अस्पताल तक पॅहुचाने में लगे पंचायत के मुखिया नूतन कुमारी के पति शशि भूषण कामत ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोग खेतों में काम कर रहे थे। इसी बीच अलग अलग तीन चार स्थानों पर एक साथ ठनका गिरने से आशिया खातून(42) पति मोती मंसूरी, मकून मंसूरी (70) पिता फौदार मंसूरी तथा अल्लाउद्दीन उर्फ कारी साफी (32) पिता सुखाय साफी सभी निवासी बथनाहा की मौत हो चुकी है। जबकि गांव के ही सुदामा देवी(45) पति रामाकांत कामत,तेतरी खातून(40) पति मो0 लडन,नसीमा खातून(30) पति साबीर साफी,मकीना खातून(20) पति इम्तियाज,गुलशन खातून(35) पति मो0 शमीम,राम कुमारी देवी(40) पति मनोज साह, रजीदा खातून(35) पति सोबराती साफी,मदीना खातून(60) पति सबितुल्ला मंसूरी तथा मनोज साह(40) पिता डोमी साह वज्रपात की घटना में घायल हैं। जिनका ईलाज खुटौना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।घटना की जानकारी होते ही पूर्व मुखिया जीबछ परसैला,पुलिस अधिकारी एवं ग्रामीण पीड़ितों की मदद हेतु घटना स्थल पर पहुॅच कर लोगों की सहायता में लगे हैं।

Join us on:

Leave a Comment