पंकज कुमार जहानाबाद ।
जहानाबाद पुलिस लगातार वाहन चेकिंग अभियान शहरी एवं ग्रामीण इलाके में चला रही हैं।
जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक एवं जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। बीते दिन जिला पदाधिकारी ने स्वयं सड़क पर उतर कर वाहन चेकिंग कर ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने वालो के खिलाफ कार्रवाई किया था, तथा पुलिस को भी आवश्यक निर्देश जारी कर वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया था।
इसी कड़ी में आज जिले के नगर थाना क्षेत्र के पटना गया मुख्य मार्ग पर एक नम्बर चौंकी के पास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में ही गया तरफ से पटना जा रहे एक कार को रुकवा कर जांच के क्रम में कार में रखी अ॑ग्रेजी शराब की पेटियों पर नजर पड़ते ही सभी भौंचक रह गए। पूरी कार शराब की पेटियों से भरी थी।
वही तत्काल कार को जप्त कर लिया गया। वही जानकारी के उपरांत कार चालक दीलीप कुमार को हिरासत में ले लिया गया,जो रा॑ची से पटना शराब लिए हुए जा रहा था।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभी पुरी पुछताछ एवं जांच के उपरांत ही सारी बातों की जानकारी से अवगत कराया जाएगा। फिलहाल कार को जप्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में ले कर पूछताछ जारी है।




