ससुराल आये युवक का पेड़ से लटका शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क

:नूरसराय थाना क्षेत्र पारियौना गांव में ससुराल आए युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। शरीर पर मिले जख्म के निशान से परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं । मृतक थरथरी थाना क्षेत्र के नोनिया बीघा छिरियारी गांव निवासी ईश्वर चौहान का 32 वर्षीय पुत्र कांग्रेस चौहान है।
मृतक के पिता का आरोप है कि वह दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था । 6 जुलाई को दिल्ली से आने के बाद वह घर ना जाकर ससुराल चला गया । आज उसका पेड़ से लटका हुआ उसका शव मिला । ससुराल में ही किसी ने उसकी हत्या कर शव को फिर से लटका दिया है ताकि आत्महत्या प्रतीत हो।
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि शरीर पर मिले जग के निशान से प्रथम दृष्टि हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है ।सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

बाइट।परिजन
बाइट।रिश्तेदार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment