रिपोर्ट- अरविंद कुमार
समस्तीपुर के मोहनपुर में भाजपा के द्वारा मंत्री बनने के बाद समस्तीपुर पहली बार पहुंचे जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया इस मौके पर मोहनपुर में एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया ।
इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने कहा कि बिहार में बाढ़ को रोकने के लिए एक्सपर्ट से राय लिया जाएगा। भारत नेपाल सीमा पर प्रस्तावित डेम के सवाल पर उन्होंने कहा कि नेपाल के तरफ से बरसात के समय में अनियंत्रित पानी छोड़ा जाता है उसको रोकने के लिए कारगर साबित होगा और भी पहलू है उस पर भी काम किया जा रहा है।




