सिरफिरे दामाद ने चाकू से हमला कर साले और ससुर को किया जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के अरेरा थाना क्षेत्र स्थित कपसिया मूसहरी टोले में सिरफिरे दामाद ने साला और ससुर को चाकू मारकर किया घायल। घटना को लेकर बताया जा रहा है की उमा शंकर राय के व्यवहार और प्रताड़ना से परेशान उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों , एक बेटा एवं दो बेटीयों के साथ मायके में रह रही थी। वहीं उमा शंकर राय शाम में अपने ससुराल आया। ससुराल में उसकी पत्नी से उसने झगड़ा झंझट करने लगा। उसी दौरान वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा जब उसका शाला अपनी बहन को बचाने गया तो उमा शंकर राय ने साले नंदा कुमार राय पर चालू से हमला कर दिया। पुत्र पर चाकू से हमला होता देख पुत्र को बचाने पहूचे ससुर सगुण राय को भी सनकी दामाद उमा शंकर राय ने चाकू मार दिया। उमा शंकर राय के चाकू के हमले में पिता पुत्र दोनों घायल होगया। इसी बीच अगल बगल के लोग इकट्ठे हो गए और सनकी दामाद को पकड़ कर उसके हाथ से बड़ा सा चाकू छीन लाया। लोगों ने घायल पिता पुत्र को इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया। घायल पिता पुत्र को लेकर चिकित्सक कुणाल ने बताया की दोनो खतरे से बाहर है। वहीं परिजनो और मुहल्ले के लोगों ने आरोपी सिरफिरे दामाद को पकड़ कर घटना की जानकारी
अरेरे थाना अध्यक्ष नेहा कुमारी को दिया। सूचना मिलने के बाद बिना देर किए दल बल के साथ पहूंची अरेरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात करने के बाद आरोपी उमा शंकर राय को कब्जे में लेकर थाना पहुंची। जहां कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है। वही पुलिस प्रशासन से आरोपी की पत्नी सहीत पूत्र एवं पिरीत परिवार ने कठोर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
बाइट– घायल की भाभी
बाइट– कुणाल कुमार चिकित्सक
बाइट– आरोपी की पत्नी
बाइट– आरोपी का पुत्र
बाइट– आरोपी के घायल साले की पत्नी
बाइट– घायल के परोसी

Join us on:

Leave a Comment