रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर मजरही टोल में आम के बगीचे में आम व्यवसायी से अपराधियों ने 50 हजार नकद लूट लिया। घटना रविवार रात्रि दस बजे की है। पीड़ित आम व्यवसाई का पहचान मोहम्मद नजीर, गांव दरियापुर, थाना नयागांव , जिला बेगूसराय है। जो यहां रहकर आम व्यवसाय करता है। पीड़ित कलुआही मे हरपुर मजरही टोल में आम का बगीचा खरीदे हुआ है और आम के बगीचा मे ही रहता है। रविवार की रात्रि करीब दस बजे तीन चार अज्ञात अपराधी आम के बगीचे मे जाकर मोहम्मद नजीर को चाकू दिखाकर ₹50 हजार नकद एवं एक मोबाइल लूट लिया और लूट की घटना को अंजाम दे कर भाग निकला। पीड़ित ने इस घटना की सूचना फोन से कलुआही थानाध्यक्ष को दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सपन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आम का बगीचा पहुंचकर आम व्यवसाय से अपराधी के संबंध में एवं उसके हुलिया का पूछताछ किया।इसके बाद छापामारी कर घटनास्थल के बगल में ही एक प्लांट से कलुआही थाना क्षेत्र के हरिपुर मजरही टोल का रहने वाला कृष्णा चौधरी सहित तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया थाना लाकर आबस्यक पुछताछ किया।थानाध्यक्ष ने बताया कि कृष्णा चौधरी सहित अन्य लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष ने आगे बताया है की तीन अन्य लोगों से पूछताछ जारी है। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज करने प्रक्रिया की जा रही थी।




