रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा
प्रतिभा किसी उम्र या परिचय का मोहताज नहीं होती है. कला किसी के अंदर भी छिपी हो सकती है और जब वही कला निकल कर सामने आता है तो राजेश मलिक जैसे संगीतकार निकलकर सामने आते हैं. इनकी आवाज में साक्षात सरस्वती का निवास मानो लगता है. राजेश मलिक पेशे से सफाई कर्मी है, लेकिन उसकी सुरीली आवाज आपको दीवाना बना देगी. राजेश मलिक बड़हिया नगर परिषद के विभिन्न कार्यालयों में सफाई कर अपना जीवन यापन करते हैं.
मलिकगंगा मलिक ने बताया कि उनको जीवन यापन करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है. राजेश ने बताया कि गाना गाने का बेहद शौक है. गाना को लेकर काफी जज्बा है. लोग राजेश के मधुर आवाज के कायल हैं. राजेश ने बताया कि वह अपना आदर्श बॉलीवुड के कई गायकों का गाना गा लेते है ।
राजेश मलिक ने बताया कि उनके अंदर जो कला है उसको दिखाने के लिए कुछ खास प्लेटफार्म नहीं है. इसके चलते गाना गुनगुना कर खुद को तसल्ली दे लेते हैं और जीवन को खुशहाल बनाकर जीवन जीने की कोशिश में लगे रहते हैं.




