रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना। अरवा चावल उत्पादक राइस मिल ओनर एसोसिएशन के नवगठित बिहार स्टेट अरवा राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर आर के संचित यादव को निर्वाचित किया गया है। पटना में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सासाराम जिला के अध्यक्ष शशि रंजन सिंह के अध्यक्ष्यता में हुई।आज की बैठक में कई प्रताव पारित हुई जिसमे सबसे प्रमुख पारित दो प्रस्ताव की जिक्र कर रहा हूं। पहला आज सर्वसम्मति से बिहार स्टेट अरवा राइस इंडस्ट्री एसिसिशन का गठन हुई जो निम्न है।अध्यक्ष सचित कुमार यादव,उपाध्यक्ष श्रीमान शशि रंजन सिंह,महासचिव धनंजय प्रताप सिंह,सचिव गणेश साह,कोषध्यक्ष सुरेश कुमार यादव,सलाहकार समिति सदस्य युवराज भगत और श्रीमान धर्मेश कुमार को चुना गया। इस अवसर पर प्रस्ताव पारित करके अरवा राइस मिल के प्रस्तावित मांगों के समर्थन में जल्दी बिहार के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया गया




