रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
वैशाली।पातेपुर थाना क्षेत्र के निरपुर कुशाही गांव में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से थान का बिचरा उखाड़ रही महिला की मौत हो गयी. मृतक महिला निरपुर गांव निवासी कमलेश राय की 35 वर्षीय पत्नी रीता देवी बताई गयी है. महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन में महिला को उठाकर दरवाजे पर ले गए जहां स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना पातेपुर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर दो बजे के करीब निरपुर कुशाही गांव निवासी कमलेश राय की पत्नी रीता देवी घर से कुछ दूरी पर धान रोपने के लिए खेत में धान का बिचड़ा उखाड़ रही थी. इसी दौरान अचानक आई तेज बारिश के साथ ही तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली महिला के शरीर पर ही गिर गयी. बिजली गिरते ही महिला की मौत मौके पर ही हो गयी. मौके पर जुटे लोगों ने महिला को उठाकर दरवाजे पर ले गए जहां ग्रामीण डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पातेपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, बताया गया कि महिला को एक पुत्र एवं तीन पुत्री है. घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया पिंटू राय, पूर्व प्रमुख पुत्र पंकज कुमार उर्फ चिंटू राय मृतक के घर पहुंच कर रोते बिलखते परिजनों को सांत्वना दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि निरपुर कुशाही गांव में ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गयी है. पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.




