बारिश के बावजूद उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा लखीसराय जिले का स्थापना दिवस!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय जिले का 30वां स्थापना दिवस बारिश के बावजूद भी समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में हर्षोल्लास एवं उत्साह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया. बारिश होने की वजह से सिर्फ प्रभात फेरी कार्यक्रम को रद्द किया गया है. वहीं पूर्व के समय के अनुसार ही सभी कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. सबसे पहले गांधी मैदान में डीएम रजनीकांत, एसपी पंकज कुमार, एडीएम सुधांशु शेखर, डीडीसी कुंदन कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार, डीआरडीए डायरेक्टर विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता शशि कुमार, राहुल कुमार के द्वारा पौधारोपण किया गया. जिसके बाद सभी अधिकारी के द्वारा बैलून उड़ाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि लखीसराय जिला 30 साल का सफर कर चुका है. इस दौरान जिले में कई विकास कार्य का अंजाम दिया गया है. उन्होंने कहा कि जिले में नये-नये कार्य किये गये हैं, जो की काफी सराहनीय है. उन्होंने कहा कि लखीसराय जिला को डिप्टी सीएम से लेकर केंद्रीय मंत्री तक मिला है. जिनके सहयोग से जिले
में और भी तरक्की का कार्य किया जायेगा, उन्होंने कहा कि जिले में कृषि विभाग, नगर परिषद प्रखंड कार्यालय, पीएचइडी एवं जिला मुख्यालय के विभिन्न विभाग द्वारा बड़े-बड़े विकास कार्य को संपन्न कराया गया है, जो सराहनीय है. उन्होंने कहा कि एसपी पंकज कुमार एवं एएसपी अभियान मोती लाल के द्वारा जिले में क्राइम कंट्रोल किया गया है. क्राइम होने के तुरंत बाद एसपी के द्वारा कांड का उद्भेदन कर दिया जा रहा है. जिसकी जितनी भी सराहना की जाय कम है. स्थापना दिवस के मौके पर 10 विभाग द्वारा लगाया गया स्टॉल : समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में कुल 10 विभाग द्वारा अलग-अलग 10 स्टाल लगाकर लोगों को जागरूक करने एवं अपनी अपनी उत्पादन का प्रदर्शन किया गया. जिला कृषि विभाग के द्वारा जैविक विधि से उत्पादित फल एवं सब्जियां और अनाज का प्रदर्शन किया गया. वहीं नगर परिषद के द्वारा कचरा से बनाये गये जैविक खाद का प्रदर्शन करते हुए उसकी बिक्री की गयी. मद्य निषेध के द्वारा लोगों को नशा के खिलाफ जागरूक किया. बाल विकास परियोजना के पर्यवेक्षक एवं सेविका के द्वारा बच्चों के पौष्टिक आहार का प्रदर्शन किया गया. वहीं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग से बचाव का प्रदर्शन किया है. डीआरडीए के द्वारा जल-जीवन- हरियाली को लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रदर्शन किया. सभी प्रदर्शनी स्टॉल का डीएम रजनीकांत, एसपी पंकज कुमार, डीडीसी कुंदन कुमार समेत अन्य पदाधिकारी ने निरीक्षण करते हुए अवलोकन किया है.

स्थापना दिवस की मौके पर कार्यक्रम का उद्घाटन सूबे के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के द्वारा किया जाना था, लेकिन अपरिहार्य कारण से उप मुख्यमंत्री उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके. जिस वजह से कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम, एसपी, एडीएम, डीडीसी एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा किया गया. हालांकि संध्या बेला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम व सूर्यगढ़ा विधानसभा के विधायक प्रह्लाद यादव उपस्थित हुए कार्यक्रम के दौरान सभी सभी विभाग के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.

स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित मेंहदी, रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता में जिले के कई विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया. वहीं इस प्रतियोगिता में अव्वल आये प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Join us on:

Leave a Comment