रिपोर्ट – कूंदन सिंह बांका!
बांका जिला को नई सौगात के रूप में जिला पुस्तकालय का शिलान्यास जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, बांका डॉक्टर सत्यप्रकाश द्वारा किया गया। नीति आयोग द्वारा संचालित योजना अंतर्गत 2 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुस्तकालय में 400 छात्र-छात्राओं की बैठने की व्यवस्था , एयर कंडीशनर रूम की व्यवस्था होगी। आर एम के परिसर में बनने वाले पुस्तकालय में आने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ने की व्यवस्था रहेगी। पुस्तकालय में लगभग 10 लाख रुपए की पुस्तकों की व्यवस्था की गई है जिसमें सभी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की पुस्तकों के साथ-साथ अन्य पुस्तक भी शामिल है। पुस्तकालय में सभी प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षाओं के साथ साथ उच्च शिक्षा हेतु भी पुस्तकें उपलब्ध रहेगी। पुस्तकालय के माध्यम से बांका जिला अंतर्गत सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य और उन्हें एक बेहतर माहौल प्रदान करेगा।




