पंकज कुमार जहानाबाद ।
पटना गया रेलखंड के नदौल रेलवे स्टेशन पर पटना से सिंगरौली जा रही सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर सामाजिक तत्वों ने पथराव किया है। पथराव के इस घटना में ट्रेन के चालक का सर फट गया है फिलहाल एक्सप्रेस ट्रेन काफी देर से खड़ी है। यात्रियों को भी चोटे आने की सूचना है। मौके पर रेल पुलिस पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि पटना से सिंगरौली की ओर जा रही सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही नदौल रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो वह असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसमें ट्रेन के इंजन पर चालक का सर फट गया है ।इलाज के लिए अस्पताल चालक को भेजा गया है ।असामाजिक तत्वों ने सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन पर किया पथराव करने के बाद भाग गए। ड्राइवर का सिर फटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है ।गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया है,घंटो से खड़ी है एक्सप्रेस ट्रेन,घटना से यात्रियों में मचा हड़कंप मच गया है । जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन काफी देर से खड़ी है गंभीर स्थिति में चालक को जहानाबाद सदर अस्पताल के भेजा गया है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट पर नदौल स्टेशन के नजदीक कुछ सामाजिक तत्वों ने वैक्यूम ठीक करने के दौरान पथराव कर दिया। इस हादसे मे लोको पायलट आशीष रंजन सिंह घायल हो गए। उनके सर में चोट लगी। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छोड़ दिया गया। घटना की पुष्टि करते हुए तरेगना जीआरपी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि लोको पायलट आशीष रंजन सिंह को हल्की चोट लगी है और वह अब ठीक-ठाक हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेन पर किसी तरह का कोई छति नहीं हुआ है।घटना के बाद कुछ देर के लिए नदौल स्टेशन के नजदीक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। घटना को लेकर लगभग 30 मिनट तक पटना सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन नदौल स्टेशन के नजदीक खड़ी रही। बाद में ट्रेन को सिंगरौली के लिए रवाना कर दिया गया।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पटना गया पैसेंजर 03211 को रोक दिया गया था। जिसके कारण पटना सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन पर लोकल पैसेंजरों की भीड़ हो गई और वह सभी पैसेंजर नदौल स्टेशन के नजदीक पटना सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन का वैक्यूम काटकर ट्रेन से उतरने लगे थे। इसी क्रम में लोको पायलट आशीष रंजन सिंह वैक्यूम एसीपी को ठीक करने के लिए नीचे उतरे थे। इसी क्रम में कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा उन पर पथराव कर दिया गया। इस पथराव में आशीष रंजन सिंह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते हैं तरेगना जीआरपी मुकेश सिंह एवं आएपीएफ के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही पथराव करने वाले सामाजिक तत्व वहां से भाग खड़े हुए। प्रार्थना के बाद काफी देर तक हलचल घटनास्थल पर मची रही




