बिजली विभाग का कारनामा फिर आया सामने, सैलून संचालक को 27 लाख का भेजा बिल!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर : सैलून मालिक को आया 27 लाख का बिजली बिल

मुजफ्फरपुर में बिजली उपभोक्ताओं को विभाग द्वारा आए दिन झटके दिए जा रहें हैं। जहां एक तरफ उपभोक्ता स्मार्ट मीटर में रोज आ रहे गड़बड़ी से परेशान हैं

वहीं दूसरी तरफ बिजली बिल से झटके लग रहें हैं। नया मामला मीनापुर प्रखंड के फरीदपुर निवासी विनय कुमार का है। विनय पेशे से नाई है।

उनका अपना सैलून है जहां बिजली विभाग द्वारा सैलून संचालक विनय कुमार को 27 लाख 10 हजार 618 रुपए 36 पैसा का बिल भेजा गया है।

जिसपर विनय कुमार ने बताया कि उन्होंने इस बारे में बिजली विभाग के अधिकारियों को आवेदन दे दिया है। जहां अधिकारियों द्वारा इस मामले में सुधार का भरोसा दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment