3 दिनों से बत्ती गुल, गहराया जल संकट, लोगों का रोषपूर्ण प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय। कबैया थाना क्षेत्र के वार्ड-17 और 19 में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज़ लोगों ने पचना रोड़ मुख्य सड़क जाम जमकर हंगामा मचाया।जाम के कारण वाहनो की लंबी कतारें लग गईं।जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं राहगीर जब जाम का विरोध किया तो जाम कर रहे लोगों ने एक राहगीर की जमकर धुनाई कर दी। तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरह जाम कर रहे लोग राहगीर पर टूट पड़ा है। हालांकि जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कबैया पुलिस ने लोगों को जल्द विधुत आपूर्ति का आश्वासन देकर जाम तोड़वाया। स्थानीय लोग बताते हैं कि तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया था। बिजली विभाग के द्वारा ट्रांसफार्मर बदल दी गई है, लेकिन अब तक विधुत आपूर्ति नहीं की जा रही है। जिससे पेयजल संकट गहरा गया है। बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई है, वावजूद इसके अब विधुत आपूर्ति नहीं की गई है। इससे आक्रोशित होकर लोगों ने सड़क जाम किया है।
बाइट – पंकज कुमार, स्थानीय।

Join us on:

Leave a Comment