:- रवि शंकर अमित!
राहुल गांधी के बयान पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा भड़के, कहा – ‘झूठ और लोभ की राजनीति लोकतंत्र को कमजोर करती है’
सोने का चम्मच लेकर पैदा लेने वाले ‘युवराज’ आज हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं : विजय सिन्हा -------------------------------------------------------------------
पटना, 2 जुलाई। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के सदन में दिये गए बयान पर आज विफ़रते हुए कहा कि , सोने का चम्मच लेकर पैदा लेने वाले आज हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले हिंदू को गाली देते हैं और चुनाव में जनेऊ पहनकर मंदिर जाते हैं।
सिन्हा ने जोर देकर कहा कि उन्होंने इस्लाम के चित्र को दिखाया है। इस्लाम में चित्र पर प्रतिबंध है, यह तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि झूठ और लोभ की राजनीति लोकतंत्र को कमजोर तो करती ही है सदन की गरिमा भी गिरती है।
पटना में अपने सरकारी आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ही ऐसी भूमि है जहां से अहिंसा परमो धर्म का भाव निकला है। भारत युद्ध को नहीं बुद्ध को मानता है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का उद्गमस्थल सनातन रहा है, सृष्टि के साथ सत्य की उत्पत्ति हुई है। ये ईश्वर की शपथ नहीं लेंगे, सत्य और निष्ठा की शपथ लेंगे, क्योंकि इन्हें ईश्वर पर विश्वास नहीं है। जो भारत की संस्कृति को नहीं स्वीकारते उसे भारत के लोग भी स्वीकार नहीं करते।
उप मुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने आगे कहा कि राहुल गांधी का भाषण झूठ पर आधारित था और एक विपक्ष के नेता के लिए गैर जिम्मेदाराना है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि काँग्रेस के लिए यह पुरानी नीति रही है। पहले इनके परनाना पंडित नेहरु ने हिन्दू धर्म की आस्था से खिलवाड़ किया उसके बाद उनकी दादी इंदिरा गांधी बार- बार हिन्दू धर्म को नीचा दिखाया। उनके पिता ने तुष्टिकरण की राजनीति को हवा देकर हिन्दू धर्म मानने वाले लोगों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने का प्रयास किया। भारतीय संस्कृति को ये लोग नहीं अपना पा रहे हैं इस कारण ऐसी भाषा निकलती है।
उन्होंने राहुल के सावन महीने में मटन खाने पर भी सवाल कर कहा कि सावन में मटन खाकर क्या संदेश देना चाहते हैं? उन्होंने साफ लहजे में कहा कि राहुल गांधी इस पद के लायक नहीं हैं, वो आज नरसंहार के पोषक राजद के साथ है तो पश्चिम बंगाल में उपद्रव फैलाने वाली ममता के साथ खड़े हैं। काँग्रेस के नेता पहले भी हिन्दू आतंकवाद की बात करते थे।
राहुल पर निशाना साधते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बार बार शक्ति से लड़ने की बात करते हैं, लेकिन उन्हें ज्ञान ही नही कि शिव और शक्ति साथ हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को तीन बार से लॉन्च करने की कोशिश हो रही फिर फेल हो रहे हैं। पांच बार के सांसद ऐसे संसद में बोलता है। राहुल गांधी सांसद के लायक ही नहीं है। हिन्दुओं को आतंकवादी बता कर राहुल गांधी ने भारतीयों का अपमान किया है। हिन्दू को सहिष्णुता माना जाता है, ये हिन्दू को हिंसक बता रहे हैं। महात्मा गांधी का आखिरी शब्द ‘राम’ था। इतना ही नहीं बंगाल में जो हो रहा है , उसका समर्थन करके ये लोग सनातन को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं
इस संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा और प्रवक्ता राकेश सिंह उपस्थित रहे।




