नये कानूनों पर पुलिस मुख्यालय में ADG संजय सिंह ने दी विस्तृत जानकारी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


भारतीय संसद से पारित तीन नए आपराधिक कानून 1 जुलाई, 2024 यानी आज से लागू होने जा रहे हैं। इन कानून में दंड की जगह न्याय पर विशेष बल दिया गया है। न्याय पर केन्द्रित तीनों नए आपराधिक कानून को राज्य में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बिहार पुलिस पूरी तरह से तैयार है। राज्य के 25 हजार से भी अधिक पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को नए कानूनों में हुए बड़े बदलावों से जुड़ी ट्रेनिंग दी जा चुकी है। साथ ही आमलोगों को भी वीडियोज, ग्राफिक्स, इन्फोग्राफिक्स एवं अन्य माध्यमों से नए कानूनों के प्रति लगातार जागरूक कर इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया जा रहा है।

उक्त जानकारी बिहार पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था संजय सिंह ने दिया.

श्री सिंह ने बताया कि राज्य के सभी 1300 थानों पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संबंधित थानाध्यक्षों के द्वारा स्थानीय नागरिकों को आमंत्रित कर तीनों नये आपराधिक कानून की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी गयी। थाना में पदस्थापित महिला पुलिस पदाधिकारियों द्वारा आमंत्रित नागरिकों को विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रमुख प्रावधानों के बारे में अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम से संबंधित फोटो जिला एवं पुलिस मुख्यालय के द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया गया है।

बाई —- संजय सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, विधि व्यवस्था पुलिस मुख्यालय बिहार

Join us on:

Leave a Comment