रिपोर्ट- सुमित कुमार!
मुंगेर विश्वविद्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे अनुकम्पा आश्रित।अनुकम्पा आश्रितों ने कहा की जब तक हमारी मांग पूरी होगी तब तक धरना पर बैठे रहेंगे।
मुंगेर : सोमवार को अनुकम्पा आश्रितों ने अपनी मांगो को लेकर मुंगेर विश्वविद्यालय के बाहर अनिश्चित काली धरना पर बैठ गए, धरना पर बैठे आश्रितों का कहना है की मुंगेर विश्वविद्यालय 31 अनुकम्पा आश्रितों को अब तक नियुक्ति नहीं दी गयी है। वर्ष 2022 में छह लोगों को नियुक्ति मिली है लेकिन 31 लोगों को अब तक नियुक्ति नहीं दी जिसके कारण हमलोगो की दयनीय स्थिति हो गयी है और पूरा परिवार अब भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है।
वही मुंगेर विश्वविद्यालय कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने कहा की अनुकंपा की बहाली की 31 फाइलें विश्वविद्यालय के पास लंबित है स्क्रूटनी के दौरान कई आवेदन दस्तावेज के कारण रद्द हो गए कुलपति के साथ बैठक में दस्तावेज जमा करने के लिए सात दिन का समय दिया गया इसके बाद अनुमति लेकर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी




