बिहार खादी प्रशिक्षण कार्यक्रम: युवाओं ने जाना खादी की समृद्ध विरासत एवं ग्रामीण उद्योग की अहम भूमिका!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, पटना द्वारा युवाओं को बिहार की ग्रामीण पृष्ठभूमि व ग्रामीण उत्पादों की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत बिहार एवं अन्य राज्य के विभिन्न स्कूलों व कॉलेज के छात्र छात्राओं को खादी के कार्य कलापों एवं ग्रामोद्योग के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस संबंध में बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में पटना वुमेन्स कॉलेज,सेंट जेवियर्स इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल पटना एवं अन्य कॉलेज व संस्थानों के छात्रों को खादी की समृद्ध विरासत के बारे में जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्रों ने हाल ही में हुए समर कैम्प में बढ़-चढ़ कर प्रतिनिधित्व किया। साथ ही खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों के विकास के लिए तरह-तरह के ऑनलाइन वीडियो बना कर खादी की ब्रांडिंग,मार्केटिंग और प्रचार के गुर भी सीखे। इसके साथ ही बेहतर जानकारी और समझ के लिए छात्रों को उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान भी परिभ्रमण करवाया गया ।
प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल,पटना के एक छात्र अश्विन ने बताया कि बिहार के बारे में इतनी विस्तृत जानकारी मुझे नहीं थी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के ज़रिए मैंने बिहार के बारे में बहुत कुछ जाना है। इतना ही नहीं खादी से जुड़कर मैंने अपने अंदर बहुत सारे स्किल्स का डेवलपमेंट किया जिससे मेरा आत्मविश्वास व ज्ञान भी बढ़ा है। बिहार खादी मॉल में उपलब्ध मेड इन बिहार सामान के बारे में जानकर मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ है । अब मैं कहीं बाहर जाऊँगा तो बिहार के बारे में बताने के लिए मेरे पास बहुत सारी जानकारी होगी। वहीं जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी की बी.बी.ए की छात्रा दृष्टि सिन्हा ने कहा कि मैं बिहार की रहने वाली हूँ और मेरी पढ़ाई बाहर हुई है। मैं चाहती तो बिहार के बाहर इंटर्नशिप कर सकती थी लेकिन मैंने बिहार में रह कर यह इंटर्नशिप करने का चुनाव किया ताकि मैं बिहार के बारे में बुनियादी जानकारी ले पाऊँ । बिहार खादी से जुड़कर मैंने बहुत नई-नई बातें सीखीं जैसे कि बिहार में ग्रामीण उत्पादों की कितनी बड़ी विशाल रेंज है, साथ ही उद्यमियों के लिए बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे तरह-तरह के लोन,स्कीम व योजनाएं भी सक्रिय है । उद्यमियों के लिए अपने उद्योग को बढ़ाने की भी अनेक संभावनाएं हैं। किसी भी राज्य व देश के विकास के लिए उसके युवा पीढ़ी का अपने प्रदेश की कला,संस्कृति, उद्योग एवं अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल करना ज़रूरी है। अगर हम युवा पीढ़ी बिहार के बारे में जमीनी स्तर पर जानकारी हासिल नहीं करेंगे तब तक राज्य व देश के लिए कुछ भी कैसे कर पायेंगे । युवा पीढ़ी अपने पढ़ाई के साथ ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम के ज़रिये पारंपरिक वस्तुओं और कलाओं को जीवंत रखने की दिशा में अपना सार्थक दे सकेंगे।
बिहार खादी निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बिहार खादी व ग्रामोद्योग से युवाओं को जोड़ने के लिए प्रति प्रतिबद्ध है।

Join us on:

Leave a Comment