रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के उत्पाद थाना झंझारपुर में संदिग्ध अवस्था में एक चालक की मौत हो गई, शनिवार की अहले सुबह थाना भवन के नीचे पीसीसी सड़क पर चालक का संदिग्ध अवस्था में शव पाया गया। बताया जा रहा है कि थाना भवन के छत से गिरकर चालक की मौत हुई है। मृतक चालक की पहचान मधुबनी जिले के अरेर थाना के कपसिया गांव के श्यामानंद मिश्रा के 35 वर्षीय पुत्र राजीव मिश्रा के रूप में हुई है। मृतक उत्पाद थाना में लगे निजी वाहन का चालक था, शुक्रवार को भारत नेपाल सीमा के नियोर चेक पोस्ट पर धाराएं चार बंदियों को लेकर झंझारपुर आया हुआ था। जो देर रात को खाना खाने के साथ थाना के अन्य चालक और होम गार्ड जवान के साथ थाना भवन के छत पर सोने चला गया। सुबह करीब चार बजे थाना भवन के नीचे पी सी सी सड़क पर उनकी शव देखी गई। घटना की सूचना तत्काल उत्पाद थानाध्यक्ष रंजीव कुमार झा को दी गई, उत्पाद थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारी और स्थानीय थाना पुलिस को सूचना देकर घटना स्थल पर बिना देर किए पहुंचे। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। सूचना पाकर थोड़ी ही देर में झंझारपुर डीएसपी पवन कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच परताल में जूट गए। कुछ देर बाद मृतक के रोते विखलते परिजन भी पहुंचे। डीएसपी पवन कुमार ने अपने स्तर से घटना की जांच की, उत्पाद थाना में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला गया, जिससे ज्ञात हुआ कि देर रात एक बजकर पंद्रह मिनट पर मृतक चालक थाना भवन के बिना रेलिंग वाले छत से नीचे गिरा है। पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है। मुजफ्फरपुर से एसएफएल टीम और मधुबनी से टेक्निकल अनुसंधान टीम को घटना को लेकर प्रताप के लिए बुलाया गया है। डीएसपी पवन कुमार ने पूछने पर बताया कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
इधर मृतक चालक के संबंध में बताया जा रहा है कि वे बीते एक वर्ष से उत्पाद विभाग में लगे निजी वाहन का चालक था, मृतक शादी सुदा और एक बच्चे का पिता है। वे धर में दो बहन और तीन भाई में तीसरे नंबर का संतान था। घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के पिता श्यामानंद मिश्रा ने बताया है कि बिना रेलिंग वाले छत के नीचे उत्पाद विभाग का थाना संचालित है, जो विभाग की घोर लापरवाही को दर्शाता है। छत पर अगर रेलिंग होती तो शायद आज उनके पुत्र की जान नहीं जाती। छत से गिरने वाली हादसा कैसे हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है, छत पर पांच होम गार्ड जवान सहित आठ लोग सोए हुए थे। छत से गिरकर होने वाली मौत की घटना महज एक हादसा है या फिर किसी ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया, यह जांच का विषय है। बहरहाल झंझारपुर उत्पाद थाना से जुड़े और भी सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। इससे पूर्व उत्पाद थाना में पदस्थापित दो होमगार्ड जवानों की भी संदिग्ध मौत हो चुकी है। छह माह के दौरान उत्पाद थाना में तीन मौत से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं चालक राजीव मिश्र की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है। पुरे मुहल्ले में सोक का माहोल पसरा पड़ा है। मृतक के संबंध में बताया जा रहा है कि वे एक साधारण परिवार का शांत प्रिय, मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था। जिस के चलें जाने से परिवार पर कय तरह का संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं झंझारपुर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया जाएगा।
बाइट– डीएसपी पवन कुमार
बाइट– मृतक के पिता




