लखीसराय- घात लगाए बदमाशों ने बाइक सवार को मार दी गोली, स्थिति नाजुक!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय।
बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है।जहां हलसी थाना क्षेत्र के सिलवे गांव स्थित पहाड़ के समीप घात लगाए अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। जख्मी युवक की पहचान नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के अफरडीह गांव निवासी अर्जुन महतो के पुत्र अजय कुमार महतो के रूप में किया गया है।जख्मी हालत में युवक का इलाज लखीसराय सदर अस्पताल में कराया जा रहा है युवक को बाएं हाथ के बांह में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची हलसी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जख्मी युवक अपने साढू़ के घर सिल्वे आया था और बाइक पर सवार होकर अपने साढू शालीग्राम कुमार के भाई हरिओम कुमार के साथ वापस जमुई की तरफ जा रहा था। जख्मी युवक अजय कुमार महतो बेंगुलरू में गार्ड सुपरवाइजर के रूप में काम कर रहा था। दो दिन पहले ही बेंगलुरु से आया था। जख्मी अजय कुमार और हरिओम कुमार ने बताया कि वे लोग बाइक पर सवार होकर गांव से जमुई की तरफ जा रहे थे। सिल्वे पहाड़ के पास पहुंचने पर एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने बाइक का पीछा करना शुरू किया। इसी दौरान बाइक को तेज करने पर अपराधियों ने पीछे से गोली चला दिया। गोली बाएं हाथ बांह को छेदते हुए निकल गई। चश्मदीद हरिओम बताते हैं कि मंझले भाई के ससुर सीताराम महतो से पूर्व से जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। हालांकि एसपी पंकज कुमार के नेतृत्व में एसआईटी की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी में जूट गई है।

Join us on:

Leave a Comment