राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने जदयू के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली रवाना!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

दिल्ली में जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक होने वाली है जिसको लेकर पटना से जदयू के तमाम वरिष्ठ नेट का दिल्ली पहुंचना जाना बदस्तूर जारी है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली के लिए रवाना हुए पटना एयरपोर्ट पर बिहार सरकार में जदयू कोटे के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि
कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक दिल्ली मे होनी है उसमें देश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य की समीक्षा होगी, और आगामी 2025 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति बनाई जाएगी।
बाइट विजय चौधरी मंत्री बिहार सरकार
वहीं मंत्री मदन साहनी
दिल्ली में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए पटना से दिल्ली रवाना हुए पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है जिसमें जा रहा हूं लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक है संगठन के लिहाज से यह बड़ी बैठक है इसमें कुछ निर्णय लिए जाएंगे लेकिन अभी कुछ बताना की बैठक में क्या होगा क्या निर्णय लिया जाएगा या उचित नहीं है आगे उन्होंने अश्विनी चौबे के द्वारा दिए गए बयान की आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए का नेतृत्व भाजपा करें और मुख्यमंत्री बीजेपी का हो जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि अश्विनी चौबे ना तो अभी सांसद हैं ना ही मंत्री वह कुछ भी बोल सकते हैं इसमें एनडीए निर्णय करेगा किसी एक नेता के कहने से कुछ नहीं होता है
बता दे की लोकसभा चुनाव के बाद जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी कि यह पहली बैठक है जो दो दिनों तक चलेगी जिसमें कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की चर्चा है

बाइट मदन साहनी
मंत्री बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment