रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
– मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित देउरी गांव में हुई फायरिंग और मोहम्मद जाहिर के हत्या मामले के आरोपी ब्रजबिहारी उर्फ गिरधारी झा को पुलिस ने सरिसब के महादेव मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर मामले का लगभग उद्भेदन कर दिया है।
आरोपी से हुई पूछताछ के बाद अब एक नया ऐंगल भी सामने आ रहा है। दरअसल, धराये आरोपी गिरधारी झा ने स्वीकारोक्ति बयान में कहा है कि इस कांड में दो अन्य व्यक्ति भी संलिप्त था। हालांकि, उन दोनों का नाम पुलिस अबतक सार्वजनिक नहीं किया है।
आपको बता दे कि 18 जून की रात्रि में बेनीपट्टी के देउरी गांव में फायरिंग होने और उसमें हत्या होने का मामला सामने आया। बताया गया कि, गांव के गिरधारी झा उस शाम अपने प्रेमिका से मिलने के लिए गया था। जहां प्रेमिका का मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते फायरिंग और हत्या तक पहुँच गया।
फायरिंग में जहां प्रेमिका के पिता जयकरण गिरी के बांह में गोली लग गया। वहीं बगल में खड़े मोहम्मद जाहिर के पेट मे गोली लग गयी थी। जिससे युवक जाहिर की मौत हो गयी थी।
घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। उसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। फिलहाल, गिरधारी के गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब राहत की सांस ले रही है।
बाईट–बेनीपट्टी प्रभारी सह जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार




