मधुबनी में निर्माणाधीन पुल धाराशाई ,दो दिन पहले हुआ था ढलाई!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

पूल गिरने का बिहार में सिलसिला है जारी, मधुबनी फिर एक पूल गीरा

मधुबनी में निर्माणाधीन पुल धाराशाई ,दो दिन पहले हुआ था ढलाई

मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के भेजा कोशी बांध चौक से महपतिया मुख्य सड़क में ललवारही के निकट का है मामला।

इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

गर्डर के लिए को शटरिंग बनाया गया था तेज पानी में बह जाने से यह घटना हुई।

गर्डर गिरने की बात को लोगों ने अफवाह की तरह फैलाया की पुल गिर गई है।

मधेपुर प्रखंड के भूतही बालन नदी में अचानक बढ़ा जलस्तर

2.98 करोड़ की लागत से बन रहा था पुल

4 पिलर का पुल, 2 पिलर के बीच बीम ढालने के लिए शटरिंग किया गया था

भुतही बालन में पानी आने से शटरिंग पानी में बह जाने के पुल गिरा।

जे०ई०, एक्जीक्यूटिव और विभाग के सहायक अभियंता ने किया घटना स्थल का मुआयना।

पुल के संवेदक को दिया गया पुल के पुनः निर्माण का आदेश। संवेदक ने पानी सूखने पर पुनः बीम के निर्माण की भरी स्वीकृति।

इस पुल से कुछ ही दूरी पर बन रहा है भारतमला प्रोजेक्ट के तहत एशिया का सबसे लंबा पुल

भारत सरकार द्वारा संपोषित बिहार सरकार ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता ने इस बाबत बताया कि गर्डर की ढ़लाई करने के बाद नदी के जलस्तर में अचानक काफी वृद्धि हो गई। जिस कारण इसमें लगे सटिरिंग पानी की तेज धारा में बह गया और गर्डर गिर गई। उन्होंने बताया कि नदी के जलस्तर में कमी आने पर नए सिरे से गर्डर का निर्माण कर स्पेन ढ़लाई करने का निर्देश संवेदक को दिया गया है। जिसपर संवेदक ने अपनी स्वीकृति दी है।

Join us on:

Leave a Comment