रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी शहर के नगर थाना क्षेत्र के राम चौक पर जमीन को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते इस कदर बढ़ गया की हिंसक रूप ले लिया। इस हिंसक झड़प में एक पक्ष से करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी घायलों का इलाज मधुबनी के सदर अस्पताल में चल रहा है।
जमीनी विवाद में घायल की पहचान महंत गोपाल दास, बविता देवी,सुदीप कुमार भंडारी,सोनल देवी, प्रमिला देवी,प्रदीप कुमार सभी लोग हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायल महिला बविता देवी ने घटना को लेकर बताया है कि घर के ही बगल में वे स्कूल चलती है। स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही थी तभी 50 से 60 लोग स्कूल में घुसकर गाली गलौज और मारपीट करने लगा। हमलावर सभी लोग धारदार हथियार और बंदूक से लैस था। वे लोग 5 कट्टा जमीनी को अपना बताकर घर के सभी लोगो के साथ मारपीट करने लगा, इस हिंसक झड़प की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई सूचना पाते ही पुलिस और डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को उठाकर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल के लिए भेज दिया। घायल महिला ने बताया की मनीष सिंह,सनी सिंह, अर्जुन मंडल अन्य सभी लोगो के द्वारा हम लोगो के साथ मारपीट किया है।
मारपीट मामले में घायल सभी लोगो का इलाज मधुबनी के सदर अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 5 कट्ठा जमीन को लेकर यह विवाद शुरु हुआ और हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।
झड़प में सड़क के किनारे लगे दुकान के बाहर रखे समान को उपद्रबियो ने लूटपाट कर क्षति पहुंचाया है।
हिंसक झड़प के संबंध में नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। वही पुलिस की टीम राम चौक पर गस्ती कर रही है विधि व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर घटनास्थल नज़र बनाए हुई। वही इस घटना को घायल के परिजनों के द्वारा कोई लिखित आवेदन थाना में नही दिया है, आवेदन मिलने के बाद ही उपद्रबियो के ऊपर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।




