पेड़ काटने के दौरान उसी के नीचे दबकर मजदूर की मौत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना अंतर्गत तेयाय गांव में पेड़ काटने के दौरान पेड़ के नीचे दबने एक व्यक्ति गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।जिसको स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर ले जाया गया।जहां गंभीर हालत में उसे अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा रेफर किया गया जहा ईलाज के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के चिल्हाय निवासी उत्तम सहनी के रूप मे हुई है।परिजनों ने बताया कि यह गए पेड़ को काटने गए। कुल 6 मजदूर मिलकर पेड़ काटने गया था और पेड़ काटने के दौरान पेड के नीचे दबगया जहा उसकी मौत हो गयी।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के द्वारा स्थानीय थाना की सूचना दी गई। पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुट गयी है।
बाईट- रविंद्र कुमार ,सीपीआई नेता

Join us on:

Leave a Comment