10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने के बाद ही हम जाएंगे विधानसभा का वोट मांगने- मंत्री संतोष कुमार सिंह!

SHARE:

रिपोर्ट- पियूष कुमार

नियोजन मेले में बोले मंत्री संतोष कुमार बिहार में 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने के बाद ही हम जाएंगे विधानसभा का वोट मांगने!

कैमूर जिले के जगजीवन मैदान मोहनिया में आज नियोजन मेला का शुभारंभ श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह और वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार ने किया। जहां कई कंपनियां इस नियोजन मेले में भाग लेने आई थी। सैकड़ो की संख्या में युवाओं की भीड़ दिखाई दिया। वही श्रम संसाधन मंत्री ने कहा हमारी सरकार का प्रण है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हम 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने के बाद ही लोगों के पास वोट मांगने जाएंगे अन्यथा वोट नहीं मांगेंगे।

श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा नियोजन मेले की शुरुआत हमने बिहार के कैमूर जिले से आज किया है जो मां मुंडेश्वरी की धरती भी है। बिना इनके आशीर्वाद लिए कुछ भी काम नहीं होता। इसलिए मां मुंडेश्वरी के आंगन से ही इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके बाद पूरे बिहार में इस कार्यक्रम को लेकर जाएंगे। मेरा लक्ष्य है एक गरीब बच्चा या जो टेक्निकल या नॉन टेक्निकल हो वैसे लोगों के लिए पंचायत स्तर पर मेला लगाकर रोजगार देने का लक्ष्य है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच है कि 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार 2025 के चुनाव के पहले देना है। इसलिए अब बैठना नहीं है विकसित बिहार और विकसित भारत के लिए यह जरूरी है। इसलिए इसको और आगे बढ़ाएंगे। कई और मेला रोजगार को लेकर लगाए जाएंगे। सरकारी नौकरी का जगह और समय दोनों निश्चित है। उसे ज्यादा हम कर नहीं सकते । वही नियोजन मेला के माध्यम से लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

बाइट – संतोष कुमार सिंह – श्रम संसाधन मंत्री बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment