जीजा से खफा साले ने जीजा को मार दी गोली, हालत गंभीर!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना क्षेत्र मे जिजाऊ से ख़फ़ा साले ने बाद विवाद मे जीजा को मारी गोली, हालत गंभीर डीएमसीएच में चल रहा है इलाज। मामला अंधरामठ थाना क्षेत्र के डकही गांव की है। घायल के परिजनों का माने तो पत्नी के कहने पर ही साले ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं घायल के संबंध में बताया जा रहा है कि हमलावर और धायल दोनो दोस्त था। दोस्त की बहन को प्रेम जाल में फंसाकर दो वर्ष पहले शादी कर लिया था। शादी के एक वर्ष बाद ही पत्नी और ससुराल वालों से अनबन चल रहा था। इसी बात से ख़फ़ा साले ने शनिवार की देर शाम जीजा को गोली मार दी। गोली लगने के बाद परिजनों के द्वारा आनन-फानन में घायल को उठा कर लौकही सीएससी में भर्ती कराया। ‌जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया है। जहा जीजा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। वहीं आरोप पुलिस पकर से बाहर है। इस संबंध मे पुलिस का कहना है कि घायल ने प्रेम प्रसंग के मामले में शादी किया था। शादी के कुछ ही दिन के बाद से ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। घटना स्थल के परताल के दौरान पुलिस को एक खाली खोखा बरामद हुई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इधर डीएमसीएच में इलाजरत जीजा इंदल साह ने बताया है कि शुक्रवार की देर शाम को दवा लाने के लिए वे डकही चौक गया था। जहां से घर वापस आते समय रास्ते में सुनसान जगह पर उनका साला बबलू मुखिया, कमल मुखिया अपने दो अन्य सहयोगी के साथ उन्हें घेरकर पहले उनके साथ मारपीट किया। फिर पैर में गोली मार दिया। बेहोशी की हालत में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आगे पीड़ित युवक ने बताया कि पिछले दो माह से पत्नी मायके में थी, प्रेम प्रसंग में उन्होंने शादी किया था। वहीं गोली लगे पीड़ित युवक के परिजनों ने बताया है कि शादी के एक वर्ष बाद से ही ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है, पत्नी के कहने पर ही उसके सालों ने घटना को अंजाम दिया है।

Join us on:

Leave a Comment