राजधानी में अपराधियों का तांडव, प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


पटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात आलमगंज थाना क्षेत्र के जल्ला रोड स्थित मलिया महादेव मंदिर के पास की है।बताया जा रहा कि अरुण को अपराधियों ने उनके सीने, सिर और गर्दन में गोलियां मारी है। अपराधियों की ओर से करीब 6 से 7 राउंड फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक अरुण कुमार की मौत हो चुकी थी।

पटना सिटी के एएसपी आरएस शरथ ने बताया कि आज सुबह 5:30 के करीब जला रोड स्थित में एक कारोबारी की हत्या हुई है। हमारी ओर से जांच शुरू कर दी गई है।

बाइट
आर. एस. शरत
पटना सिटी SP

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें