रिपोर्ट- अमित कुमार!
जेडीयू के द्वारा तेजस्वी यादव को नवसिखुआ राजनीतिज्ञ कहे जाने पर राजद ने पलटवार किया है । राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि बिहार में अपराधियों का तांडव हो रहा है और सत्ता में बैठे लोग मस्त है और अपराधियों के सामने इनका पुलिस प्रशासन शासन तंत्र पस्त है और यह लोग सवाल खड़े कर रहे हैं तेजस्वी यादव पर । जब तेजस्वी यादव बिहार में अपराधिक घटनाओं पर सवाल उठाते है तो सरकार में बैठे लोग मजाक उड़ा रहे हैं । अपराध पर लगाम लगाने के बदले लोग मजाक बना रहे हैं । इससे यही साबित होता है कि इन लोगों ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिए हैं ।
बाइट:—मृत्युंजय तिवारी, प्रवक्ता, राजद




