रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा,बालू के अवैध कारोबारियों को चेताया
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख इंदु देवी एवं बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के अंदर माफिया और अपराधी से सरकार की लड़ाई शुरू हो चुकी है। हर हाल में बिहार से गुंडाराज और माफिया राज को खत्म किया जाएगा। चाहे वो किसी भी राजनीतिक दल से संरक्षित ही क्यों न हो। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने एक बार खनन माफिया के विरुद्ध बड़ी कारवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि बालू का स्टॉक कर कालाबाजारी करने वाले बालू माफिया का लायसेंस रद्द करने की पहल शुरू किया जा चुंका है।




