स्कूल की जजर्र छत गिरने से एक मजदूर की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल!

SHARE:

रिपोर्टर–राजीव रंजन।

मधेपुरा के मुरलीगंज में सरकारी स्कूल की जजर्र छत गिरने से एक मजदूर की मौत, तीन मजदूर हुए गंभीर रूप से घायल,सभी घायल मजदूरो को किया गया हायर सेंटर रेफर।

ब्रेकिंग न्यूज: मधेपुरा के मुरलीगंज में स्कूल के जर्जर भवन तोड़ने के दौरान छत गिरने से एक की मौत,तीन मजदूर हुए गंभीर रूप से घायल, सभी घायलों को तत्काल बेहतर इलाज हेतु भेजा गया सदर अस्पताल मधेपुरा। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा सदर अस्पताल मधेपुरा। दरअसल मुरलीगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या 13 रहिका टोल स्थित प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन तोड़ने का कार्य चल रहा था इस दौरान चार मजदूर छत पर चढ़ कर काम कर रहा था लेकिन अचानक छत गिर गया जिसमे चार मजदूर दब गए इस मौके पर एक मजदूर की मौत हो गई वहीं तीन मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गए, सभी घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है बहरहाल मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 30 वर्षीय मृतक ललन मंडल की पहचान नगर पंचायत के जयरामपुर वार्ड संख्या 10 निवासी सुदेश मंडल के पुत्र के रूप में हुई है। वहीं फिलहाल घटना के बाद भवन तोड़वाने का टेंडर लेने वाले व्यक्ति फरार हैं इस मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस गहन अनुसंधान कर रही है। जांच के बाद हीं हो पाएगा कोई खुलासा। बाइट: लोकल, बाइट:मृतक के परिजन।

Join us on:

Leave a Comment