रिपोर्ट- पियूष कुमार!
लोकसभा चुनाव के बाद खाते में रुपए आने की अफवाह पर सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पहुंची सीएसपी सेंटर,सूचना पर पहुंची पुलिस
मोहनिया बीडीओ,थानाध्यक्ष के साथ महिला व पुरुष पुलिस बल महिलाओं को समझाने का कर रहे प्रयास
मोहनिया बीडीओ संजय दास ने की अपील ऐसा कोई स्कीम नहीं,अफवाहों पर ना दें ध्यान
विओ – खबर कैमूर जिले से आ रही है जहां खाते में रुपए आने की अफवाह पर सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पहुंची सीएसपी सेंटर,सूचना पर पहुंची पुलिस महिलाओं को समझाने का कर रही प्रयास।
मोहनिया नगर अंतर्गत सीएसपी केंद्र पर खाता खुलवाने के लिए शनिवार की अहले सुबह से ही भारी संख्या में महिलाएं सीएसपी सेंटर पहुंच गई, लोकसभा चुनाव में महिलाओं को पैसे दिए जाने के लुभावने वादे का असर चुनाव बीतने के बाद अब देखने को मिल रहा है जिसका नतीजा भारी संख्या में महिलाएं कैमूर जिले के अलग-अलग प्रखंडों से खाता खुलवाने के लिए मोहनिया पहुंच रही हैं जहां सूचना पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा महिलाओं को समझा बूझाकर हटाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन महिलाएं खाता खुलवाने के नाम पर अड़ी हुई है।
पूरे मामले पर पार्षद प्रतिनिधि रविकांत ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की घोषणा पत्र में महिलाओं को एक लाख दिए जाने के मामले को लेकर महिलाएं खाता खुलवाने के लिए पहुंची हुई है भीड़ देखकर मैंने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी है।
वहीं पूरे मामले पर मोहनिया बीडीओ संजय दास ने खंडन करते हुए बताया की खाता खुलवाने के लिए महिलाएं विभिन्न प्रखंडों से आ रही हैं उनका कहना है कि खाता खुलवाने पर कुछ लाभ प्राप्त होता है यह बिल्कुल ही अफवाह है ऐसा कोई स्कीम नहीं है इतनी गर्मी है उसके बावजूद अपने बच्चों को लेकर महिलाएं यहां पहुंच रही हैं वह अपने घरों में रहे यह बिल्कुल अफवाह है इसपर ध्यान ना दें हम लोग समझा बुझाकर वापस भेज रहे हैं ।
बाइट – रविकांत(पार्षद प्रतिनिधि मोहनिया)
बाइट – संजय दास(बीडीओ मोहनिया)
बाइट – रामनानी देवी(महिला)




