चलती कार में लगी आग, जलकर हुआ खाक, लोगों ने कुदकर बचाई जान!

SHARE:

रिपोर्ट- पियूष कुमार!

कैमूर मे बढ़ते तापमान का दिखा कहर, चलती कार में लगा आग, धू धू कर कार जलकर हुआ खाक, नजारा देख मची अफरा तफरी, बाल बाल बचें कार में सवार लोग,

कैमूर से बड़ी खबर है कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहियां बाजार के समीप नेशनल हाईवे 2 पर चलती हुई कार में अचानक आग लग गई, जहां धू धू कर प्रचंड रूप से जलने लगा कार वहीं नजारा देख मची अफरा तफरी,हालांकि गलीमत यह रहा कि समय रहते कार में बैठे सभी लोग उतर गए जिस कारण सुरक्षित बच गए,वहीं कार पूरी तरह से धू धू कर जलकर खाक हो गई,इस हादसे के बाद मौके पर एनएचआई व अग्निशमन विभाग की टीम जहां आग पर काबू पाया गया,

बता दें की कार में सवार सभी लोग कैमूर जिला चैनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो चंदौली से दुर्गावती की तरफ कार से आ रहे थे,तभी मरहिया बाजार के पास चलती कार में अचानक आग लग गया,जहां लोगों में अफरा तफरी मच गई,बता दें की कैमूर जिला इस समय पुरी तरह से हिट वेव के चपेट में है जो की पारा 45 डिग्री तक चल गया है जिसके कारण सभी जीव जंतु अस्त व्यस्त रह रहे हैं वैसे मे अब गाड़ियों में भी आग लगना शुरू हो गया है, गलिमत यह रहा की गाडी में सवार सभी सही सलामत बच गए,

वहीं कार सवार चैनपुर निवासी जफरुल्लाह खान और इमरान खान ने बताया कि हम लोग चंदौली से आ रहे थे जो की दुर्गावती होते हुए चैनपुर अपने घर के लिए जा रहे थे,तभी अचानक मरहिया बाजार के पास चलती कार में अचानक आग लग गई इसके बाद बाहर देख रहे लोगों ने सोर गुल किया तो हम लोग समय रहते गाड़ी से नीचे उतर गए और दूर जा खड़ा हो गए जहां आंख के सामने कार को धू धू कर जलता देख हमारे रोंगटे खड़े हो गए,

इसके बाद थाना को सूचना और फायर ब्रिगेड टीम को सोचना दिया गया जहां मौके पर पहुंचे दमकल ने आज को बुझाया तब तक कार जलकर खाक हो गई थी,गलीमत यह रहा कि हम सभी लोग सुरक्षित रह गए हैं, वहीं अग्निशमन विभाग के कर्मी अभिनंदन पासवान ने बताया की विभाग को सूचना मिला था कि मरहीया बाजार के पास एक कार में आग लग गई है जहां सूचना पर पहुंच कर अग्निशमन विभाग द्वारा आग को बुझा दिया गया, लेकिन कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है वहीं कार में सवार सभी पांच लोग स समय कार से बाहर निकालने के कारण सुरक्षित बच गए हैं।

बाइट – जफरुल्लाह खान, कार सवार,

बाइट -इमरान खान, कार सवार,

बाइट – अभिनंदन पासवान, कर्मी अग्निशमण विभाग,

बाइट- संतोष कुमार नीरज, ईआरपीओ टोल प्लाजा मोहनिया,

Join us on:

Leave a Comment