दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

खैरा थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव से गायब संजय साह के पुत्र सत्यदेव कुमार का शव दो दिनों के बाद बुधवार की सुबह नवडीहा गांव के ही बहियार में अवस्थित 6 फिट गड्ढे से बरामद किया गया। उंसके बाद पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हालांकि मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिससे कड़ी पूछताछ की जा रही है गिरफ्तार आरोपितों में महेश साह के पुत्र प्रियांशु कुमार, जागेश्वर साह के पुत्र शिबू कुमार, आसो साह के पुत्र प्रवेश और उपेंद्र यादव के पुत्र गौतम यादव शामिल हैं। बताया जाता है कि सत्यदेव कुमार को सोमवार की देर शाम 8:00 बजे फोन कर बुलाया गया था उसके बाद उसकी हत्या कर गांव के ही बाहर में बने एक गड्ढे में छुपा दिया गया था मामले में परिवार वालों को अन्य ग्रामीणों के द्वारा काफी खोजबीन की गई थी लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका था

Byte 01 सूरज कुमार मृतक के परिजन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें