रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
कल 04 जून 2024 को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आर०के० कॉलेज,मधुबनी में 06,मधुबनी एवं 07, झंझारपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की होगी मतगणना
सफल, सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से मतों की गिनती की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को किया संबोधित एवं वरीय अधिकारियों के साथ मतगणना केंद्र का भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा
06,मधुबनी एवं 07, झंझारपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में ई० वी० एम० से मतगणना हेतु कुल 14 टेबुल की स्थापना की गई है।
थ्री लेयर टाइट सिक्युरिटी व्यवस्था एवं सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में होगी मतों की गिनती
ऐंकर– मधुबनी जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने वरीय अधिकारियों के साथ आर०के० कॉलेज,मधुबनी स्थित बज्रगृह सह मतगणना केंद्र का भ्रमण कर प्रशासनिक तैयारी का जायजा लिया, एवं चल रही तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी एवं कर्मी हर हाल में ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँच जाएंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में प्रत्याशी, उनके अभिकर्ता सहित किसी को भी (वरीय अधिकारी को छोड़कर) मतगणना केंद्र में मोबाइल ले जाने की अनुमति नही दी जाएगी। उन्होंने मतगणना केंद्र पर अब तक की गई तैयारी का निरीक्षण किया। परिसर की साफ-सफाई का भी निर्देश दिया।
मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा की सुदृढ़ व्यवस्था की गई है। इसके तहत जिला पुलिस बल के जवान तीन लेयर में सेंटर के भीतर एवं बाहर की सुरक्षा की व्यवस्था देखेंगे। जगह-जगह पर सीसीटीवी अधिष्ठापित किए गए हैं तथा वीडियोग्राफी की समुचित व्यवस्था की गई है। अनाधिकृत व्यक्तियों के केंद्र के भीतर प्रवेश पर रोक लगाया गया है। मतगणना केंद्र पर जाने हेतु पास की व्यवस्था की गई है।
06,मधुबनी एवं 07, झंझारपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में ई०वी०एम० से मतगणना हेतु कुल 14 टेबुल की स्थापना की गई है।
मतगणना केंद्र में शांतिपूर्ण वातावरण में मतगणना कार्य पर सूक्ष्म निगरानी रखने के उद्देश्य से मतगणना नियंत्रण कक्ष की स्थापना प्रशासनिक भवन के ठीक सामने की गई है। मतगणना नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में नीरज कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच रहेंगे। मतगणना नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या-06276-222144 स्थापित किया गया हैं। जिसके द्वारा सभी कार्यों की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी।मतगणना केंद्र पर पेयजल, शौचालय साफ सफाई बिजली आपूर्ति, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है। साथ ही आवश्यक स्थलों को चिन्हित कर बैरीकेडिंग करने का निर्देश दिया गया है। मतगणना कल 04 जून(मंगलवार) को होगी। लोक सभा आम निर्वाचन के 06, मधुबनी एवं 07, झंझारपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के देख-रेख में मतगणना का कार्य होगा। इस दौरान मीडिया के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।




