पत्नी से तंग आकर पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन हतप्रभ।

SHARE:

रिपोर्ट/मनोज कुमार/नवादा


जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बिहटा गांव में पत्नी द्वारा घरेलू कलह किए जाने से तंग आकर पति ने आत्महत्या कर लिया । घटना के बाद पूरा परिवार शोक में है और रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
बताया जाता है कि पति-पत्नी में विवाद हुआ ,तो पति ने गुस्से में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया। मृतक की पहचान बिहटा गांव निवासी लक्ष्मण चौहान उर्फ लच्छू चौहान के रूप में की गयी है।
मृतक के भाई छोटेलाल चौहान ने बताया गया कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी में हमेशा विवाद हुआ करता था। रविवार क़ो उनकी भाजी शिव परिचर्या गयी हुई थी। रात्रि में उनके पति ने कहा मैं थका हूँ ,थोड़ा शरीर में तेल लगा। इतने में पत्नी आगबबूला हो गयी और घर में लड़ाई -झगड़ा करने लग गयी। उसके बाद पति गुस्से में आकर अपने घर में सो गया और रात्रि में चुपके से फांसी लाकर आत्महत्या कर लिया जिससे उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर है।
पकरीबरांवां थानाध्यक्ष ने बताया एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किये जाने की सूचना मिली जिसके बाद शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया । मामले में अग्रेतर कार्रवाई आरंभ की गयी है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें