लखीसराय- व्रजपात से एक महिला की मौत,बड़हिया थाना क्षेत्र के तहदिया की घटना!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा

– लखीसराय।व्रजपात से एक महिला की मौत हो गई। बड़हिया थाना क्षेत्र के तहदिया गांव की है। बताया जाता है कि तेज हवा के साथ अचानक हुई बारिश में एक पेड़ की टहनी टुट गई। टहनी लाने के लिए तेज बारिश में हीं तहदिया निवासी योगेन्द्र महतो की पत्नी गीता देवी चली गई।इसी दौरान व्रजपात हुआ।और गीता देवी व्रजपात की चपेट में आ गई। जिससे उनकी मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल बड़हिया पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Join us on:

Leave a Comment