रिपोर्ट- रवि शंकर अमित!
– बदमाशों का दुस्साहस,दीनदहाड़े किशोर को मार दी गोली, घटना मोकामा थाना क्षेत्र के शिवनार गांव की है जहाँ दोपहर बाद अपराधियों ने एक किशोर रौशन कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया।घायल किशोर को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और बबाल करने लगे ।
बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़क पर उतर आई और NH जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगी । दूसरी ओर पुलिस भी मौके पर पहुंच लोगों से सड़क जाम समाप्त करने की कवायद करती नजर आई, ग्रामीणों ने बताया की आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।
वहीं आज की घटना के बाद लोग काफी आक्रोशित हैं।
मोकामा के प्रभारी थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने बताया की गाँव के ही अंकित कुमार पर निजी रंजिश के कारण रौशन कुमार को गोली मारने का आरोप लगा है, पुलिस गंभीरता से घटना की छानबीन में जुटी है!
बाइट – किशोर कुणाल झा, प्रभारी थानाध्यक्ष, मोकामा




