हार की बौखलाहट में हिंसा और गुंडागर्दी पर उतर आई है राजद-गिरीराज!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में हार की बौखलाहट में आरजेडी में इतना ज्यादा है कि सारण में भी गुंडागर्दी देखा आरजेडी का और कल पाटलिपुत्र में रामकृपाल यादव के जान पर ही हमला बोल दिया और वहां कार्यकर्ताओं को जिस ढंग से घायल किया पीटा मुझे समझ में नहीं आ रहा कि मसौढ़ी में जो हो गया डिग्री गांव में जालपा में मैं भी गया था वहां के लोग पहले से डरे थे यहां राजद के लोग आकर के उत्पात मचाते हैं। यह नहीं मालूम था हारने के कारण लालू जी के युवराज अब बिहार में गुंडागर्दी का राज भी काम करने की कोशिश कर रहे हैं। हमला जिस ढंग से किया हुआ तो बच गए महादेव की दया से नहीं तो उनकी मृत्यु भी हो सकती थी वह बेचारे तो बिना हथियार के चलते हैं रामकृपाल यादव इसलिए सरकार को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और रामकृपाल यादव की सुरक्षा भी बढ़ानी चाहिए।

बाइट- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें