सड़क निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने किया वोट बहिष्कार का ऐलान!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण मे झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं मे जगह-जगह अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। तो वहीं कुछ जगहों से वोट बहिष्कार की भी सूचना मिल रही है। वैसे तो मत बहिष्कार करने की जानकारी मिलते ही उसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन के द्वारा नाराज़ मतदाताओं को समझने बुझाने के बाद मतदान कराया जा सका। लेकिन कुछ जगहों पर मतदाता इतने नाराज थे की उन पर जिला प्रशासन की अपील और समझाने बुझाने का कोई असर नहीं पड़ा। वहीं ऐसे जगहों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। ऐसे ही खजौली विधानसभा क्षेत्र के डोरवार पंचायत ख़िरखिरिया टोल में मतदान बहिष्कार कर दिया गया। यहां के मतदान केन्द्र सुबह से साम तक सुना सुना रहा। यहां सुबह 8 बजे रोड नही तो वोट नहीं के सवाल हंगामा हुआ। बूथ संख्या 239 पर मतदाताओं ने हंगामा का आलम ये रहा कि यहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। ये लोग सड़क निर्माण नही होने और नेताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाकर मतदान का बहिष्कार किया। यहां लोगों का कहना है कि जबतक समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक हम वोट नहीं डालेंगे। लंबे समय से सड़क निर्माण को लेकर आश्वासन मिलता रहा लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं कराया जा सका। कई बार सड़क की मांग करने के बाद भी मांग पूरी नहीं होने से यहां के लोगो में खासी नाराजगी हैं। लोगो का कहना है कि जनप्रतिनिधि उन्हें एक अदद सड़क तक नही दें पाए। गांव का मुख्य मार्ग खराब रहने से लोगों की नाराजगी चुनाव नजदीक आते ही खुलकर सामने आ रही थी। मत वहिष्कार कर रहे अजय सिंह,रामनरेश कुमार,सरोज कुमार,सतेंद्र सिंह,पप्पू मंडल, शम्भु सिंह रामवृक्ष ठाकुर सभी लोगों का एक ही मांग है। गांव की सरकार को बनाया जाय। पक्की सड़क नहीं होने से मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में परेशानी होती है। यहां कई बार रास्ते में ही प्रसव पीरा छे छटपटाती महिलाओ की जान पर बन आती है। कई गर्भवती महिलाओं को रास्ते में प्रसव हो जाने से जच्चे बच्चे के जान पर बन आती है। सरक को लेकर यहां के लोगो ने विधायक से लेकर सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से समय-समय पर मांग करते रहे। लेकिन इनके समस्या को कोई भी गंभीरता से नहीं लिया। तो यहां के लोगो ने गांव की सड़क निर्माण को लेकर मताधिकार का वहिष्कार कर हल्लाबोल दिया है। ऐसा ही आलम रहा झंझारपुर लोक सभा क्षेत्र का बूथ संख्या 117 एवं 118 का जहां मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर मतदान का वहिष्कार किया।

Join us on:

Leave a Comment